फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम को देख ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख टीम बिना पैमाइश के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

नगर के व्यास मंदिर रोड पर स्थित कालिया स्थान मंदिर के सामने मौजा घसियारेपुर में कई बीघा जमीन है। जिसको एक व्यक्ति ने खरीद लिया है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश करने जैसे ही पहुंची तो कीरतपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद के नेतृत्व में विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह भूमि ग्राम सभा की परती भूमि है। जिसमें 10 लोगों को जमीन पर कब्जा भी मिल चुका है। कई किसान खतौनी के लिए चक्कर काट रहे हैं। प्रधान का कहना है कि उक्त जमीन सड़क किनारे होने की वजह से कीमती हो गई है। जिससे किनारे स्थित होने के चलते काफी कीमती हो गई है।
भूमाफिया प्रशासन से मिलकर इस भूखंड पर कब्जा करना चाहते हैं। जिस वजह से महिलाओं ने हंगामा शुरू किया है। प्रधान का कहना है कि वह जब तक ग्रामीणों को कब्जा नहीं मिल जाता है। वह जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। कालपी तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के कारण नापजोख रोक दी गई है। हालांकि वह जमीन की हकीकत जांचने के लिए जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें