कालपी। डीएम से ग्रामीणों ने गोशाला में अव्यवस्थाएं फैली होनी की शिकायत की। शिकायत के बाद सीवीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया।
अव्यवस्था देख उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी। गोशाला की स्थिति सुधारने की भले ही लाख कवायद की जा रही हो। हकीकत में गोशालाओं की स्थिति ठीक नहीं है। इसकी शिकायत लगातार ग्रामीण कर रहे हैं।
रविवार को महेवा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने डीएम राजेश कुमार पांडेय से शिकायत की। उन्होंने गोशाला में फैली अव्यवस्थाओं के वीडियो और फोटो भी भेजे। शिकायतों को संज्ञान में लेकर डीएम ने सीवीओ निर्मल कुमार को गोशाला में जांच के लिए भेजा। उन्होंने ग्राम पंचायत महेवा, हथनोरा, मंगरोल सतरहजू व सिकरी आदि गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच-पड़तालत की है। कुछ गोशाला में कमी मिली है। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।