फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक से डीजल चोरी कर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 24 Aug 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। खड़े ट्रको से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक युवक वहां से भाग गया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी सलमान के ट्रक से मंगलवार को कुछ युवक डीजल की चोरी कर रहे थे। तभी एक ग्रामीण ने देख लिया और इसकी सूचना फोन से ट्रक मालिक को दी। मालिक कई ग्रामीणों से साथ वहां पहुंचा तो अपने को घिरता देख उक्त लोग कार से भागने लगे। उक्त लोगो ने अपने वाहन से ट्रक मालिक की गाड़ी को टक्कर भी मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक किलोमीटर पीछा करते हुए उनकी कार को घेर लिया और उसमे बैठे चार लोगों को पकड़ कर उनकी धुनाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए तीनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उनका एक साथी मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए लोगो से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें