कालपी (जालौन)। वाहन का इंतजार कर रहे ग्रामीण की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड के पास वाहन का इंतजार कर रहे हमीरपुर जिले के मेंहदू गांव निवासी चुन्ना (50) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)