फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लोगों को जुआ खेलता पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में गुरुवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर 28 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा।
विज्ञापन

डकोर थाने के उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने चिल्ली गांव में जुएं के फड़ पर छापा मारकर चार लोगों को पकड़ लिया। फड़ व तलाशी में पुलिस को 2600 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई। इसी तरह गोहन थाना के उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने बगिया में जुआ खेल रहे गजेंद्र उर्फ गोलू निवासी गोहन व चार अन्य लोगों को पकड़ लिया। फड़ से 1850 व तलाकशी में 700 रुपये बरामद हुए। कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक आलोक पाल ने मोहल्ला अदलसराय स्थित ढाबे के पास से जुआ खेल रहे बंटी लाल व सात अन्य लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। फड़ से पुलिस को 2310 रुपये तलाशी में 1300 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई। आटा थाने के उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह ने गुरु ईटौरा गांव में जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़कर 1120 रुपये बरामद किए। वहीं कोतवाली के उपनिरीक्षक अमर सिंह ने कांशीराम कालोनी से जुआ खेल रहे हमीद मंसूरी व तीन अन्य लोगों को पकड़कर 750 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। इसी तरह उपनिरीक्षक सिद्ध प्रकाश तिवारी ने राजेंद्र नगर स्थित कंजड़ कालोनी में जुआ खेल रहे बालकृष्ण व तीन अन्य लोगों को पकड़कर फड़ से 4220 रुपये व तलाशी में 1380 रुपये बरामद किए। पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें