फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से जोल्हूपुर क्रासिंग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर झांसी ट्रैक के कालपी उसरगांव सेक्शन के रेलवे क्रासिंग नंबर 195 जोल्हूपुर में गुरुवार की सुबह करीब दस बजे हमीरपुर की ओर से बालू लदा ट्रक खराब हो गया। इस कारण क्रासिंग के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। हालांकि इसके चलते रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। पर सड़क यातायात छह से सात घंटे बाधित रहा। जाम के चलते लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। सूचना पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक किसी प्रकार से यातायात बहाल कराया गया। बता दें कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज और दोहरीकरण का काम के चलते रास्ता संकरा होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें