फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एट क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल है। जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या का निदान नहीं हुआ है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के नारेबाजी भी की। एट क्षेत्र के पिरौना, हरदुआ, जखौली, जमरोही, केलरा, गुमावली, सला, थुरट आदि गांव में 5 दिनों बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण बालाप्रसाद, रानू यादव, शिवम दाऊ, शिवम खरे आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को समस्या से अवगत करा चुके है। इस समय बारिश चल रही है। बिजली न होने के कारण खासी परेशानी हो रही है। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे है। मंगलवार को पिरौना में युवा समाजसेवी कपिल गुमावली के नेतृत्व में गांववालों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जल्द समस्या दूर न होने पर बिजली विभाग का घेराव करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें