उरई/कालपी। कालपी कोतलवाली क्षेत्र के कुरहेना आलमगीर गांव निवासी विजय (21) ने सोमवार को घर के कमरे में साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब विजय को लटका देखा तो उसे उतारकर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर भरण पोषण करता था। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता मदन, मां किशोरी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे है। जांच की जा रही है। (संवाद)