फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा मगरमच्छ, टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
कोटरा में मकान के अंदर से रस्सियों से बांधकर मगरमच्छ निकालते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोटरा। कस्बा के मोहल्ला नरसिंह पुरा निवासी मान सिंह यादव के पशुबाड़े में देर रात मगरमच्छ घुस आया। सुबह जब परिजन पशुबाड़े में पहुंचे तो मगरमच्छ देख उनके होश उड़ गए। आननफानन में मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर घर से बाहर निकाला। उधर, मगरमच्छ को देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को नगर पंचायत की पिकअप में रख कर बेतवा नदी मे छोड़ दिया। कर्मियों के अनुसार मगरमच्छ की लंबाई लगभग 15 फीट थी। टीम में वन विभाग के दरोगा करण् ासिंह, बीर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें