जालौन। उधार सामान देने से मना करने पर गांव के युवकों ने देवर-भाभी संग गालीगलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी बलवीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव में परचून की दुकान है। दुकानदार का आरोप है कि शनिवार शाम वह बैठा था। तभी गांव के दो युवकों ने दुकान पर आकर सामान लिया और रुपये बाद में देने की बात कही। जब उसने उधार देने से मना किया तो दोनों गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब भाभी नीरज देवी उसे बचाने के लिए आई तो दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)