फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धहालात में महिला की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम चाकी निवासी शाहिद हाल निवास मोहल्ला तोपखाना की पत्नी सन्नो खातून (22) की गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सन्नो के ससुरालियों ने मायकेवालों को बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। इसके बाद वह सन्नो के शव को दफनाने जा रहे थे। तभी मायकेवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर ससुराल वाले शव को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने ही बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया है। बेटी की शादी 10 महीने पहले हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें