फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर लापता, पिता ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बरात में गए किशोर के साथ हुए विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों से किशोर लापता हो गया। सूचना पर परिजनों ने काफी खोजबीन की पर किशोर नहीं मिला। तब मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी भूरी देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि गुरुवार को गांव निवासी हरिया की बरात ग्राम बरुवा बिलौटा थाना कुरारा गई थी। बरात में उसका 16 वर्षीय पुत्र उपेंद्र भी गया था। बरात में ही उपेंद्र का विवाद गांव के ही बालेन्द्र से हो गया। तब से पुत्र लापता है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि मामला हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र का है, जांच के लिए उन्होंने भी पुलिस टीम को लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें