फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मवई ब्राह्मण निवासी माया सैनी ने मंगलवार शाम थाना पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर समूह की महिलाओं के साथ लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण कर रही थी। तभी गांव के ही दबंग पिता-पुत्र आए और केंद्र में खड़े होकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए हैं। इससे केंद्र में मौजूद समूह की महिलाएं व लाभार्थी केंद्र से भाग गए। आरोप है कि पिता-पुत्र केंद्र में रखा पोषाहार उठा कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि विगत दो माह पूर्व में पिता-पुत्रों ने जबरन उसके साथ गाली गलौज की थी और पोषाहार ले गए थे। जिसकी शिकायत उसने थाना सहित परियोजना अधिकारी से की थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता व परिजन भयभीत है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें