फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव निवासी 32 वर्षीय अमलेश पाल गुरुवार की देर रात घर के बाहर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों ने जब उसे घर के बाहर पड़ा देखा तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया। परिजन जब उसे झांसी ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। रात दस बजे वह अचेतवस्था में घर के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला। पिछले दस साल से महेवा फीडर में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। पिता रतन, मां मुन्नी, पत्नी पिंकी, बेटा निखिल, बेटी शालू का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें