फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया जागरूक, बांचे टीकाकरण कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। माधौगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने क्षेत्र के तीन गांवों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। ग्राम गोरा, पचीपुरा व कुंवरपुरा में पहुंचकर विधायक ने बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों को मास्क और सैनिटाइजर के अलावा दवाइयों की किट भी बांटी। कुंवरपुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए टीकाकरण शिविर में विधायक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी लोग अपने घर परिवार के सदस्यों की चिंता करते हुए टीका अवश्य लगवाएं। इस दौरान अरविंद निरंजन, राकेश, रामलला निरंजन, लालजी पटेल, चांदनी नारायण आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें