फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा में मिला डेंगू का मरीज, सात के सैंपल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में कोरोना का एक मरीज मिलने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सात लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। बता दें कि कदौरा के मुहाली गांव में पिछले दिनों एक मरीज मिला था। जब मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची तो वहां एक युवक और डेंगू संक्रमित मिला। इस पर मलेरिया निरीक्षक सुरेश नागर, कुलदीप, रियाजुल, डॉ अखिलेश कुमार ने जांच की। मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कराया। सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। उधर, जिले में कोरोना का संक्रमण दोबारा बढ़ गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11568 हो गई है। जिसमें 11366 ठीक हो चुके हैं। अब तक 201 की मौत हुई है। फिलहाल एक एक्टिव केस है। जो होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को 1569 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें