उरई, जोल्हूपुर। जिले में बुधवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। इस समय सिर्फ एक एक्टिव केस है। इसी तरह डेंगू का भी कोई नया मामला सामने नहीं आया है। तीन मरीज एक्टिव है। कोरोना की जांच के लिए 1312 सैंपल भेजे गए हैं। जोल्हूपुर प्रतिनिधि के मुताबिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय छौंक में मलेरिया, वायरल फीवर व जुखाम के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टर शैलजा पटेरिया ने बताया कि गांव में साफ-सफाई न होने के कारण ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामीण राम प्रकाश गुप्ता, सईदा खातून, राधा व शिवानी का कहना है कि आयुर्वेदिक अस्पताल की सुविधाएं और बढ़ाई जानी चाहिए। (संवाद)