फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर से नगदी-जेवर, दूसरे से भैंस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। शुक्रवार की रात कस्बे में दो घरों में चोरों ने हाथ मारकर पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दी है। एक घर से नकदी जेवर पार किए हैं तो दूसरे घर से भैंस चोरी की है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के नया पटेल नगर में अन्नपूर्णा मंदिर के पास रहने वाले राजबहादुर शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में घर में घुसे चोरों ने अलमारी से छह हजार रुपये नकद, मोबाइल, तोड़िया बिछिया आदि पार कर दिया। दूसरी घटना कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर की है जहां विपिन कुशवाहाके पशु बाड़े का ताला काटकर चोर उनकी भैंस ले उड़े। भैंस की कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पूरे परिवार का गुजारा इसी भैंस के दूध से चलता था। दोनों ही घटनाओं में कोतवाली पुलिस और पीआरबी ने मौकों पर जाकर पड़ताल की है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें