फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांववालों से मिलकर विकास कार्यों की योजनाएं बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डकोर ब्लाक के धुरट ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने प्रधानों को पंचायत के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने चाहिए। गांववालों से मिलकर विकास कार्यों की योजनाएं बनाए। धन दिलाने की जिम्मेदारी आपलोगों की है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में एक केयर टेकर की भी तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों के कायाकल्प का काम तेजी से कराया जाए। बाबूजी बोहरा, विकास पालीवाल, प्रधान विनय पाठक पचोखरा, प्रधान रमेश धगुवां कला, महेंद्र सिंह समेत 16 लोगों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। एडीओ बलबीर सिंह सेंगर ने बताया कि प्रधान व सचिवों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सचिव रमेश उदैनिया, अंकित निरंजन, अभिनव पाठक, बुद्धसिंह, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें