जालौन। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी राघवेंद्र निषाद हाल निवास मोहल्ला भवानीराम ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह पानी के बताशे (पानी पूरी) बेचने का काम करता है। शनिवार की दोपहर वह श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर के पास ठेला लगाए था। तभी गांव मल्लाहनपुरा थाना रामपुरा का युवक आया और गालीगलौज करने लगा। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। उसे पिटता देख आसपास के लोग बचाने आए तो पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)