उरई। सिरसाकलार थानाक्षेत्र के निपनियां गांव के पास झोपड़ी में एक अधेड़ का शव मिला। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने निपनियां गांव निवासी जाहर सिंह (52) के रूप में अधेड़ की शिनाख्त की है। वह नया पाठकपुरा स्थित गेस्ट हाउस के पीछे कच्ची झोपड़ी में रहता था। सूचना पाकर परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि वह पिछले 12 साल से उरई में रहकर गुमटी रखकर बीड़ी सिगरेट बेचकर भरण पोषण करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शराब का लती था। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)