फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा टीम ने कालपी को 58 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के मवई अहीर गांव में चल रहे अशरफी क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में कदौरा ने कालपी को 58 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कदौरा ने 10 ओवरों में तीन विकेट पर 103 रन बनाए। इसमें अंकुर ने 33 व कसीम खान ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कालपी की पूरी टीम 45 रनों पर ही सिमट गई। कदौरा की ओर से आफताब ने चार विकेट लिए। अंकुर को मैन ऑफ दा मैच मिला। इस मौके पर आयोजक उम्मेद खान, सद्दाम खान, समीर खान आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें