कदौरा। कस्बे के मोह सिद्धार्थनगर में बुधवार की दोपहर मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान के लिए मौरंग लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक इंदर (22) निवासी मवई अहीर दब गया। जबकि पास में खेल रहे पांच बच्चे बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर पलटने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आननफानन में दबे चालक को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने टैक्टर को जेसीबी की मदद से हटवा दिया है। (संवाद)