कालपी। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उसरगांव के खेत में आग लगने गेहूं की छह बीघा से अधिक फसल जल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम उसरगांव में लक्ष्मी राजेंद्र सिंह यादव महाविद्यालय के निकट अतुल कुमार का खेत है। अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड के कर्मचारी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। (संवाद)