कोटरा। कोटरा थानाक्षेत्र के सैदनगर गांव निवासी किसान भारत सिंह की पत्नी फूलकली (35) मंगलवार की शाम अपने खेत पर काम कर रही थी। तभी उसे किसी कीड़े ने काट लिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। जब परिजनों ने उसे अचेत पड़ा देखा, तो आननफानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका फूलकली के तीन पुत्र शिवम, सतीश, आशीष है। उसका पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। (संवाद)