जालौन। कुसमरा निवासी नरेंद्र ठेकेदार की पिकअप खराब हो गई थी। शुक्रवार की सुबह वह जालौन के उरई रोड पर स्थित मिस्त्री की दुकान पर पिकअप ठीक करा रहे थे। मिस्त्री जहीरुद्दीन (45) निवासी मोहल्ला नारोभास्कर काम कर रहा था। तभी बाइक पर सब्जी लादकर आ रहे चालक नरेंद्र कुमार (50) निवासी बावई थाना चुर्खी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मिस्त्री का सिर बोनट से टकरा गया। खून अधिक बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। (संवाद)
----------------------------