कदौरा। कूलर में करंट उतरने से युवक झुलस गया। परिजन आनन फानन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम 7 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम बसरेही निवासी अमित (30) कूलर चालू करने के लिए तभी करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। आननफानन परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)