फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोशाला में गोवंशों का शव नोचते कुत्तों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक की दो गोशालाओं में बीमार गोवंशों और उनकी मौत होने का वीडियो वायरल हुआ है। एक गोशाला में कुत्ते गोवंश को नोच रहे हैं, जबकि दूसरी में बीमार गोवंश जमीन पर ठंड से जूझ रहे हैं। अमर उजाला इन दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीडीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। पहला वीडियो जालौन ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिहारी पडैया का है। बताया जा रहा है कि यहां एक गाय की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

मृत गाय को गोशाला से हटाया नहीं गया तो गंध लेकर पहुंचे कुत्ते गाय के मृत शरीर को नोचने लगे। किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। बाद में उसे दफनाया गया। प्रधान बृजेश साहू ने बताया कि गोशाला में 52 गोवंश हैं। बीमारी के चलते एक गाय की मौत हो गई थी। उसको हटाने में समय लग गया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।
दूसरी घटना शहजादपुरा गांव की गोशाला की है। यहां ग्रामीण समस्या समाधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी व संगठन के लोग गोशाला पहुंचे तो वहां बीमार हालत में पड़े गोवंशों का हाल दिखा। वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया कि पहले भी दो गोवंश की मौत हो गई थी। उसकी वीडियो वायरल की तब जाकर जिम्मेदार चेते थे। अब फिर इसका वीडियो वायरल किया है तो गोवंशों की स्थिति सुधार हो सकता है। सीडीओ भीमजी उपाध्याय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों गोशालाओं की वीडियों की जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें