कुठौंद। वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी सुुमित (32) बुधवार को बाइक से साथी सत्यम (25) के साथ कुठौंद जा रहा था। उनकी बाइक जब मदनेपुर गांव के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुमित की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि घायल सत्यम को सीएचसी कुठौंद पहुंचाया गया। गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि सुमित के पिता की मौत हो चुकी है। वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।