कुठौंद। घर के बाहर खड़ी मारुति वैन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे गाड़ी धू धूकर जलने लगी। जब तक आग बुझाई जाती, गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में बैजामऊ थाना अमराहट कानपुर देहात निवासी बलवान सिंह मारुति वैन से रविवार की सुबह अपने रिश्तेदार रामलखन के यहां आये थे। घर के गाड़ी खड़ी कर अंदर चले गए। तभी अचानक शार्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। आग ने गाड़ी को पूरी तरह से चपेट में ले लिया और थोड़ी देर में आग की लपटें उठने लगीं, लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और लोग आग बुझाने दौड़ पड़े और किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी वैन जल चुकी थी।