फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सवारियों से भरी वैन सड़क पेड़ से टकराईं, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। महेशपुरा रोड पर कोंच की ओर आ रही सवारियों से भरी वैन रास्ते में टूटे पड़े भारी-भरकम पेड़ से टकरा गई। इससे वैन में बैठे एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पूजा कार्यक्रम में शामिल होने महातवानी से कुछ लोग पचीपुरा धौरपुर गांव गए थे। पूजा करके रात करीब नौ बजे वैन में सवार होकर गांव लौट रहे थे। महेशपुरा रोड पर सेठ बद्रीप्रसाद डिग्री कॉलेज के पास आंधी-पानी से टूटकर बीच सड़क पर गिरे भारी-भरकम पेड़ को देखकर ड्राइवर के हाथ-पांव फूल गए। उसने वैन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वैन पेड़ से जा टकराई।
इससे वैन में सवार ओमकार, मुन्नीलाल, मिथिला, बबली, आदेश, राधेश्याम, करन सिंह, पिंकी, आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें