फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्रा को करता था परेशान, पिता-चाचा ने की शिक्षक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। निजी स्कूल के शिक्षक की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया है। शिक्षक निजाम की हत्या एक छात्रा को परेशान करने और मना करने के बावजूद न मानने के चलते की गई है। शिक्षक का शव चार अप्रैल को छिरिया-बंगरा रोड पर एक कॉलेज के पास मिला था। पुलिस ने एक दिन पहले ही इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को शिक्षक की हत्या का खुलासा करते हुए एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि चार अप्रैल को क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर में बंगरा रोड पर स्थित महाविद्यालय के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला था। शव की पहचान कोंच कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी गांव निवासी 30 वर्षीय निजाम उर्फ आशू खान पुत्र नबी मुहम्मद के रूप में की गई थी। पिता नबी मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गुलाबपुरा निवासी रामपाल उर्फ राजाबेटा, राव साहब, उसके दो साथियों सत्यम और रामू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शुक्रवार को रामपाल और राव साहब को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि निजाम उर्फ आशू उनकी बेटी को परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। मंगलवार को जब पुत्री पेपर देने गई तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंची पुत्री ने पूरी बात पिता और चाचा को बताई जिस पर दोनों स्कूल पहुंचे और निजाम से बात करने की कोशिश की। इस पर निजाम झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इसी बीच झगड़े के दौरान इन लोगों ने निजाम के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
छात्रा ने निजाम स्कूल प्रबंधन से भी निजाम की शिकायत की थी। जिस पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद भी वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। मंगलवार को उसने छात्रा के स्कूल में ड्यूटी लगवा ली थी। मंगलवार को उसने कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता रामपाल और चाचा रावसाहब ने कॉलेज जाकर निजाम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें