फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, ग्रामीणों ने काटा हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। चिल्ली गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। रात भर पुलिस गांव में तैनात रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है गांव में स्थित गोशाला खाली पड़ी रहती है। गोवंश सड़कों पर घूमते हैं। इससे गांव में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जाम के कारण आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने अफसरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए।
उधर, प्रधान पुष्पा देवी ने डकोर थाने पहुंचकर हंगामा काटने वाले लोगों के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। पुष्पा देवी ने बताया रविंद्र निरंजन व अभिषेक ने गांव के लोगों को शराब पिलाकर सड़क जाम करवाई और हंगामा खड़ा किया। प्रधान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ दबंग प्रधानी न चलाने देने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में बंद गोवंशों को ताला तोड़कर सड़क की ओर हांक देते हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें