फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बीआरसी केंद्र बवीना में चल रहे निपुण भारत अभियान के प्रशिक्षण का सोमवार को शिक्षकों ने बहिष्कार कर हंगामा किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि एबीएसए अंकित सिंह ने महिला शिक्षकों के साथ अभद्रता की है। हालांकि एबीएसए ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन

बवीना स्थित बीआरसी केंद्र में निपुण भारत अभियान के तहत तीसरे चरण का प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान की अगुवाई में शिक्षक बीआरसी केंद्र में मौजूद एबीएसए को ज्ञापन देने गए थे। उसी दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं
दो महिला शिक्षकों ने एबीएसए को अपनी परेशानी बताने का प्रयास किया। आरोप है कि एबीएसए ने उनसे अभद्रता की और कक्ष से भगा दिया। महिला शिक्षकों को रोता देख शिक्षक संघ में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार, पवन सोनी, विजय तिवारी, सत्यपाल सिंह, पंकज कुमार, राजदेवर ने कहा कि निपुण भारत प्रशिक्षण कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं हैं। जर्जर कमरों में शिक्षकों को बैठाया जा रहा है। भोजन, नाश्ता सही नहीं मिल रहा है। एबीएसए का चालक शिक्षकों से वसूली करता है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा की शिक्षकों का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एबीएसए अंकित सिंह ने बताया की महिला शिक्षकों से उन्होंने अभद्रता नहीं की है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें