एमपी बॉर्डर पर चेकिंग करते नदीगांव इस्पेकटर विनय दिवाकर
- फोटो : ORAI
कोंच। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन किए के बाद जिले से लगने वाली यूपी और एमपी की सीमा को एमपी प्रशासन की तरफ से मंगलवार को सील कर दिया गया।
प्रशासनिक अफसरोें ने क्षेत्रीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि यूपी की तरफ से एमपी की सीमा में किसी को दाखिल न होने दें। इसके चलते नदीगांव और कैलिया थानों से लगने वाली एमपी की सीमा पर बैरियर लगा दिए गए हैं। साथ ही सीमा पर पुलिस की तैनात कर दी गई है। यूपी इलाके में सीमावर्ती पुलिस भी बॉर्डर पर गश्त कर रही है। कोंच सर्किल के नदीगांव और कैलिया थाना क्षेत्रों का बड़ा इलाका पहूज बीहड़ पट्टी से सटा है, जो मध्यप्रदेश से लगता है। सीमावर्ती इलाकों के कई गांवों से लगने वाली एमपी की सीमाओं को मध्यप्रदेश प्रशासन सील कर दिया है।