फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उप्र बार काउंसिल सदस्य ने दिलाई पुरवा तहसील बार एसोसिएशन को शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण बार भवन में हुआ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अंकज मिश्र ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता साथियों पर न्यायिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना उनका प्रथम उत्तरदायित्व है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा अधिवक्ता बंधुओं पर ही निर्भर है। पूर्व विधायक उदयराज यादव ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ल ने भी शुभकामना दीं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अब्दुल बारी, उपाध्यक्ष जय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा कुमार पाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम चंद्र, महामंत्री रजनीश शर्मा, संगठन मंत्री नाजिम अब्बास, संयुक्त मंत्री उमेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष राजकुमार सहित सदस्यों में रघुवीर यादव, अजय त्रिवेदी, पंकज कुमार, प्रतीक दुबे, विष्णु चंद्र, अमित पटेल व सियाराम को शपथ दिलाई गई। राजेश वर्मा एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें