फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 30 Jul 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने डकोर क्षेत्र के ऐर व खरका गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनके गांव पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर संचालित योजनाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। करुई बुजुर्ग बांकेबिहारी आदि ग्रामीणों ने ऐर से ददरी सीसी सड़क की मांग की। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी निर्माण कराया जाएगा। राज्यमंत्री ने खरका गांव में पहुंचकर पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद पंचायत सहायक द्वारा ग्रामीणों को ऑनलाइन सभी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे सरकारी योजना का आवेदन कर सकेंगे।
इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, प्रधान जुझार सिंह राजपूत, खेमचंद, किशोरीशरण, मनोज, रवि शर्मा, अवध बब्बा, रामजी, करन राजपूत, शिवकुमार मुहाना, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें