फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: करंट से चाचा की मौत, भतीजी झुलसी

Thu, 19 Oct 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। खेत पर टूटकर गिरे हाईटेशन लाइन के तार की चपेट में आने से चाचा की मौत हो गई। बचाने में भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के ककरोली गांव निवासी किसान बुद्ध सिंह (50) बुधवार की सुबह खेत पर काम करने जा रहा था। तभी रास्ते में पड़े हाईटेंशन की लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़े। पीछे से आ रही भतीजी नम्रता (19) ने जब उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चाचा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी निम्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें