फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चाचा पर भतीजी का गला दबा कर मारपीट करने का आरोपी

Fri, 18 Oct 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन। झेंझी मांगने गई चचेरी बहनें आपस में उलझ गईं। घर पहुंचने पर चाचा को जब बेटी ने झगड़ा करने का आरोप लगाया तो गुस्से में उसने अपनी भतीजी के साथ मारपीट कर दी।
इससे वह घायल हो गई। भाई ने अपने भाई पर पुत्री गला दबाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के दहगुवां गांव निवासी सगे भाइयों की बेटियों में झेंझी मांगने के दौरान आपस में झगड़ा हो गया, उसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जिससे एक किशोरी को चोट लग गई। मौके पर पहुंचे एक के पिता ने दोनों को अलग किया और अपनी बेटी को लेकर घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने जान से मारने की नीयत से उसकी बेटी का गला दबा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बाद में दोनों भाइयों में समझौता हो गया और पुलिस से शिकायत नहीं की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि इस मामले में समझौता हो गया है, किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें