फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चिकित्सक की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ न होने पर एसीएमओ ने एसडीएम व पुलिस बल के साथ माधौगढ़ ब्लॉक के पास संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। साथ ही सेंटर संचालक को हिदायत दी कि जब तक विशेषज्ञ चिकित्सक न आ जाएं, तब तक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित न किया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लॉक के पास स्थित ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर को डॉ.अभिषेक उदय संचालित करते थे। उन्होंने सीएमओ डॉ एनडी शर्मा को लिखित में दिया था कि अब वह इस सेंटर में सेवाएं नहीं दे रहे हैं। सीएमओ ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया था।
डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी, एसडीएम विशेश्वर सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप राजपूत, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह पुलिस फोर्स के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे। टीम ने अल्ट्रा साउंड मशीन सहित सेंटर को सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि डॉ. अभिषेक उदय ने शिकायत की थी कि उनके नाम से सेंटर संचालित हो रहा है। वह इस सेंटर को सेवाएं नहीं दे रहे हैं। लिहाजा इसे बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें