फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: न्यायिक अधिकारियों ने आश्रय गृह की परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई न्यायिक अधिकारियों की टीम ने सोमवार को शहर में संचालित दो आश्रय गृहों का निरीक्षण किया। सबसे पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा राठ रोड उरई में स्वैच्छिक संस्था के सहयोग से संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 102 संवासी उपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका के अनुसार सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम की संवासियों से खान-पान की जानकारी ली। मेडिकल डिस्पेंसरी का निरीक्षण करने पर स्टाफ नर्स उपस्थित थीं। नगर पालिका के सहयोग से लहरियापुरवा में लखनऊ के एक एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह (शेल्टर होम) में न्यायिक अधिकारियों ने जांच-पड़़ताल की। आश्रित पंजिका में निरीक्षण तिथि में एक भी आश्रित पंजीकृत नहीं मिला। आश्रय गृह के बाथरूम व परिसर की नियमित साफ-सफाई रखने के लिए प्रबंधक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण करने वाली इस अनुश्रवण समिति में एडीजे प्रथम अंचल लवानिया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे महेंद्र कुमार रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें