फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उदयभान अध्यक्ष, अनिल बने महामंत्री निर्वाचित

Wed, 06 Mar 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नवीन बार एसोसिएशन तहसील जालौन की नई कार्यकारिणी का गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। सर्वसम्मति से उदयभान सिंह सेंगर को अध्यक्ष चुना गया। जबकि महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ।
विज्ञापन

तहसील परिसर में बने बार भवन में नवीन बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी केसी त्रिपाठी, विनय दीक्षित ने सर्वसम्मति से हुए गठन की जानकारी दी। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से उदयभान सिंह सेंगर को अध्यक्ष, बुद्धसिंह को सह महामंत्री व प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।
महामंत्री पद पर हुए चुनाव में अनिल तिवारी ने ओम नारायण सक्सेना को हराया। अनिल तिवारी ने 29 वोट पाकर 7 वोट से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद चतुर्वेदी व लोकेंद्र सिंह के बीच चुनाव हुआ। इसमें लोकेंद्र सिंह सेंगर ने 26 वोट पाकर एक वोट से जीत दर्ज की। इस दौरान कमलेश प्रजापति, शैलेन्द्रकांत त्रिपाठी, आदित्य प्रताप सिंह, रामकेश, राकेश मिश्रा, विनय निगम, वीरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र मिश्रा, प्रमोद चतुर्वेदी, कृष्णचंद्र त्रिपाठी, राजा सिंह तोमर, लक्ष्मीचंद्र मिश्रा, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें