फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैंगस्टर में दोषी को दो साल की सजा

Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गैंगस्टर के दोषी को अदालत ने दो साल की कैद की सजा सुनाई है। शहर कोतवाली पुलिस ने झांसी जनपद के समथर थाना के ग्राम साकिन निवासी सुनील कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का आरोप था कि यह भय दिखाकर आम जन मानस को डरा धमकाकर अपने आर्थिक लाभ के लिए धन एकत्रित करता है। कोर्ट में 10 वर्ष तक चली सुनवाई और साक्ष्य के आधार पर गुरुवार को एडीजे एफटीसी कोर्ट ने आरोपी को दो साल की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड जमा करने का आदेश दिया। इस मामले में पैरवी वरिष्ठ कोक अभियोजक शिवदास पांडेय ने की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें