कोंच। थाना कैलिया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार व उपनिरीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त कैलिया थाना क्षेत्र के धौरपुर निवासी चंदन और लक्ष्मी उर्फ राकेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंच न्यायालय से संबंधित मामले में वारंट जारी था। इसमें मामला दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में दर्ज किया गया था। (संवाद)