फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार फुंके दो ट्रांसफार्मर, 14 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नगर में ब्लॉक गेट पर और समर सिंह इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 14 हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजली न आने से विकास खंड कार्यालय, राजकीय पशु चिकित्सालय, बाल विकास कार्यालय, राजकीय बीज गोदाम, सराफा बाजार, पुराना बाजार, किला मोहल्ला, खेरा के साथ राजेंद्र नगर और गांधीनगर मोहल्ले का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित है।
संदीप, शिवकुमार, जुबेर, ऋषभ, विक्रम आदि ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने का सबसे बड़ा कारण जर्जर केबल है। लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
एसडीओ अभिषेक सोनकर ने कहा कि नगर में 400 केवी और 250 केवी के ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना मिली है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें