फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संत कबीरनगर समेत दो ट्रेनें पांच घंटे देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों की चाल बुधवार को भी धीमी रही। संत कबीरनगर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें निर्धारित समय से पांच घंटा अधिक देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। दानापुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (01018) पांच घंटा देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) भी अपने निर्धारित समय से पांच घंटा देरी से आई। दानापुर से पुणे जाने वाली त्योहार स्पेशल (01482) 4 घंटा 14 मिनट, बंगलूरू से गोमतीनगर जाने वाली त्योहार स्पेशल (06529) साढ़े चार घंटा देरी से आई। वाराणसी से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (04225) ढाई घंटा देरी से आई। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस भी दो घंटा पचास मिनट देरी से आई। इसके अलावा झांसी से कानपुर जाने वाली मेमो ट्रेन दो घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनो के संचालन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें