फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में दो पक्ष भिड़े, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दो पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव धरमपुरा में बुद्ध सिंह और दीपक दोहरे के बीच शुक्रवार शाम विकास कार्यों को लेकर कहासुनी होने लगी। शोरगुल सुन दोनों पक्षों के परिजन आ गए। वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए।
जिसमें एक पक्ष से बुद्ध सिंह, कल्पना देवी, पुष्पा देवी, उमर सिंह और दूसरे पक्ष से दीपक सिंह, सखी, गुड्डी देवी, इच्छा देवी लहूलुहान हो गईं। सिर में गहरी चोट, हाथ-पैर टूटने के कारण डॉक्टर ने उमर सिंह, पुष्पा, कल्पना, दीपक, सखी, इच्छा व गुड्डी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें