फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सांप के डसने से महिला समेत दो की मौत

Fri, 30 Aug 2024 04:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/कालपी। डकोर थाना व कालपी कोतवाली क्षेत्र में महिला सहित दो लोगों की सांप के डसने से मौत हो गई। डकोर क्षेत्र के कमठा गांव निवासी प्रभु की पत्नी राशरानी (45) बुधवार रात खाना खाने के बाद सो गई। तभी रात में सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कालेज ले गए, जहां से उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी संतराम के 14 वर्षीय करन को एक माह पहले सांप ने काट लिया था। उसका झांसी में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले डिस्चार्ज होकर वह घर आया था। बुधवार शाम उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कालेज ले गए, उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें