फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से दिल्ली जा रहे युवक के बैग से दो लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे युवक के बैग में रखे दो लाख रुपये चोरी हो गए। दिल्ली में बस से उतरने के दौरान बैग खुला देख घटना का पता चला। युवक ने कोतवाली माधौगढ़ में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव कुरसेड़ा निवासी तेजपाल सिंह सेंगर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि नई दिल्ली के साकेत पंचशील विहार निवासी भतीजी राजकुमारी पत्नी दिनेश कुमार सिंह को दो लाख रुपये देने प्रिंस प्राइवेट को भेजा था।
वह बस से आठ सितंबर को गया था। बस में दूर के रिश्तेदार मिले। दिल्ली चलने के लिए कहा। बीच रास्ते में मोबाइल घर पर छूटने की बात बोलकर बीच रास्ते से उतर गए।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचने पर बैग उठाया तो चेन खुली थी और कपड़े बिखरे थे। बैग के अंदर से रुपये भी गायब मिले। तबसे दोनों के मोबाइल बंद जा रहे हैं। तेजपाल सिंह ने शनिवार को कोतवाली में दोनों लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें