कोंच। कोंच-कैलिया मार्ग पर दोहर हनुमान मंदिर के आगे पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात मवेशी से बाइक टकराने पर दो मजदूर घायल हो गए। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी महताब सिंह परिहार (50) और विनोद कुमार (52) कोंच में मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। (संवाद)